Wednesday, October 19, 2011

ya dil ki suno ya duniya ki.....

या दिल की सुनो  या दुनिया की
या दिल को दो धोखा या दुनिया को 

या  दिल से झूठ बोलो या दुनिया से
या दिल को बहलाओ या दुनिया को

दिल है की झूठ नहीं बोलता
और दुनिया है की सच नहीं सुनती

दिल क्या जाने दुनिया का दिल
और दुनिया क्या जाने दिल की दुनिया

छोटा है बहुत दुनिया का दिल
और बड़ी है बहुत दिल की दुनिया....
या दिल की सुनो या दुनिया की......
  

No comments:

Post a Comment